Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान के चौथे दिन हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड रुड़की में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल ने बताया कि विकासखंड रुड़की के ग्राम मूलदासपुर में आयोजित तिरंगा रैली में तिरंगा सीएलएफ की अध्यक्ष शुभम सचिव रूबी कोषाध्यक्ष मौसम ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी एरिया कॉर्डिनेटर हेमंत कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर आनंद कुमार आईपीआरपी मंजू रानी सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई और ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रविदास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp