Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कल शाम फायर स्टेशन गोपेश्वर के समीप स्कूटी सवार दो व्यक्ति अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों के सिर नाक पैर एवं घुटनों में चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर स्टेशन में तैनात चालक रंजीत लाल फायरमैन लोकपाल सिंह टाकुली और फायरमैन पवन सिंह रावत बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। फायर यूनिट कर्मियों ने दोनों घायलों को संभाला और तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों घायलों को राजकीय जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाकर भर्ती कराया। फायर कर्मियों की तत्परता और बेहतर रिस्पांस टाइम के चलते घायलों को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। चिकित्सकों के अनुसार दोनों स्कूटी सवारों की स्थिति अब सामान्य है। फायर यूनिट कर्मियों की इस त्वरित एवं मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने खुले मन से सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि आपात स्थिति में फायर कर्मियों द्वारा जिस संवेदनशीलता और तत्परता से मदद पहुंचाई गई वह सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp