प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। थाना पथरी पुलिस ने चोरी की छह स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक विधि विवादित किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा शिकायत दर्ज होने के दो दिन के भीतर कर दिया। पुलिस अब वाहन चोरी की अन्य घटनाओं और इनमें शामिल साथियों की तलाश में जुटी है। थाना पथरी में आकाश पुत्र निर्देश निवासी ग्राम पुरुषोत्तमनगर थाना पथरी जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया था कि 10 अक्टूबर 2026 को शाहपुर रामलीला मैदान के पास से उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-08-BG-0049 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर वाहन चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 12 अक्टूबर 2026 को गैस गोदाम तिराहे के पास चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक विधि विवादित किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दोगीवाला रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक खंडहर में छिपाकर रखी गई पांच अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल छह स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में काले रंग की नीले स्टीकर वाली एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है जिसका चेसिस नंबर 06F16C26445 और इंजन नंबर 06F15M21208 है। दूसरी काले रंग की मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHA10EJ9HJ51379 और इंजन नंबर HA10EA9HJA5249 है। तीसरी मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAR082JHH21792 और इंजन नंबर HA10AGJHHA2003 है।चौथी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAR087JHMA7144 और इंजन नंबर HA110AGJHMF4086 है। पांचवीं मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW092KHB10444 और इंजन नंबर HA10AGKHB25305 है। छठी मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW234RHJ49732 और इंजन नंबर HA11E8RHJ30824 है। पुलिस के अनुसार बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है। वाहन चोरी की अन्य घटनाओं और प्रकरण में शामिल साथियों की तलाश जारी है। हिरासत में लिए गए किशोर के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पथरी उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी फेरुपुर उपनिरीक्षक मोहन कठैत सहायक उपनिरीक्षक जसवन्त सिंह कांस्टेबल दीपक चौधरी कांस्टेबल जयपाल चौहान कांस्टेबल अनिल कांस्टेबल मुकेश चौहान कांस्टेबल सोहन राणा कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट कांस्टेबल नरेश बहुगुणा और कांस्टेबल विरेन्द्र चौहान शामिल रहे।
