Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं नो मैपिंग अनमैप्ड श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि विसंगतियों को लेकर जारी किए गए नोटिस की सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है। वहीं अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ताकि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया में सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में विधायक भगवानपुर ममता राकेश विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद विधायक ज्वालापुर ई रवि बहादुर विधायक लक्सर शहजाद विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति विधायक मंगलौर काजी निजामुद्दीन जिला महामंत्री भाजपा संजीव चौधरी जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल सीपीआईएम राजीव गर्ग जिलाध्यक्ष कांग्रेस अमन गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा संदीप अग्रवाल नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp