प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को छठे दिन हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैली और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय हरिद्वार की ओर से विशाल साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव एवं सिविल जज एसडी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी दिलाया। साइकिल रैली में कुल 457 युवाओं खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। रैली खेल परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस खेल कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए लकी कूपन ड्रॉ का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को कुल चार वर्गों में विभाजित किया गया था। लकी कूपन के माध्यम से प्रत्येक वर्ग से पांच-पांच विजेताओं सहित कुल 20 विजेताओं को आकर्षक सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर एवं जिला खेल अधिकारी ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ने मुख्य अतिथि सभी 457 युवा प्रतिभागियों एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। इन रैलियों में छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। लक्सर में तिरंगा बाइक रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर खेल कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Spread the love