Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के रंगों से सजी आकर्षक रंगोलियां बनाईं और पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता की संयोजक चित्रकला विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ.नेहा मार्तोलिया रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.एकता बिष्ट एवं प्रोफेसर धनसिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन और देखरेख में किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही संगीत विभाग के सौजन्य से देशभक्ति पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संगीत विभाग के शिक्षक डॉ.राजेश जोशी कार्यक्रम के संयोजक रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विभागाध्यक्ष एवं विभाग के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें नोडल अधिकारी प्रो.महावीर सिंह नेगी कुलसचिव डॉ.वाईपी रेवानी वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एनएस पवार डॉ.कौशल प्रो.सीमा धवन एवं प्रो.मंजुला राणा प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में छात्र समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्तमान एवं पूर्व छात्र प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। इनमें उपाध्यक्ष शिवाक नौटियाल महासचिव अनिरुद्ध पुरोहित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा पूर्व छात्रसंघ महासचिव रामप्रकाश पूर्व महासचिव सम्राट राणा हिमांशु भंडारी एवं अन्य छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम प्राची ने द्वितीय तथा आयुष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में बिलाल ने प्रथम किरण ने द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी संयोजकों संकाय सदस्यों और उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *