Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित मामले में कई वर्षों से फरार चल रही महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कुसुमलता ममंगाई निवासी श्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण कुसुमलता ममंगाई उम्र 50 वर्ष निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी हेड कांस्टेबल 56 हरदयाल सिंह तथा महिला कांस्टेबल 182 नागरिक पुलिस बीना त्रिकोटी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *