Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज दौक में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्रधानाचार्य राम औतार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रामी बौराणी नृत्य-नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया। नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। इसका निर्देशन संजय प्रकाश सेमवाल ने किया जबकि स्वाति पार्वती काजल एवं प्रियंका ने अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन बसु चौहान ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ भाजपा राजेश नौटियाल जय सिंह गंभीर सिंह रमेश सुरेश राम सिंह बच्चन सिंह चंद्रपाल सिंह रणबीर सिंह वीरेंद्र विजय एवं रामलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *