प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की तस्करी रोकने और उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे नशामुक्त देवभूमि मिशन के तहत हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से उत्तर प्रदेश निर्मित 90 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना झबरेड़ा पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर वीरपुर बॉर्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही 90 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ बिन्टू पुत्र सुरेश और धर्मेंद्र पुत्र बलवंत निवासीगण झबरेड़ी खुर्द कोतवाली झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से उत्तर प्रदेश निर्मित 90 टेट्रा पैक देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बरामदगी: 90 टेट्रा पैक देशी शराब उत्तर प्रदेश निर्मित तथा एक मोटरसाइकिल। पुलिस टीम में कांस्टेबल मुकेश तोमर और होमगार्ड अक्षय कुमार शामिल रहे।
