Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली चंबा पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कुछ दिन पूर्व जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में जनपद में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में 14 अगस्त 2026 को कोतवाली चंबा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने मुकेश सिंह पंवार पुत्र एलम सिंह निवासी टी-स्टेट बंजारावाला जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.0 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश सिंह पंवार पुत्र एलम सिंह निवासी टी-स्टेट बंजारावाला जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष बरामदगी 8.0 ग्राम अवैध स्मैक टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए सघन चेकिंग सुरागरसी-पतारसी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा कोतवाली चंबा अपर उपनिरीक्षक राकेश राणा कांस्टेबल रामचन्द्र कांस्टेबल सुबोध नेगी एवं कांस्टेबल नितेश राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *