Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने नशा तस्करों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोटद्वार पुलिस एएनटीएफ एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति सोनी उर्फ सुनील देवरानी निवासी कोटद्वार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.046 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए चरस के परिवहन में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि उसके विरुद्ध पूर्व में हत्या हत्या के प्रयास बलात्कार जबरन वसूली आर्म्स एक्ट बलवा गैंगस्टर एक्ट गुण्डा अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 21 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त कोतवाली कोटद्वार का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील देवरानी पुत्र जगदीश निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल। बरामद माल 2.046 किलोग्राम चरस यूए-07 एफ-9878 मारुति 800 कार पुलिस टीम उपनिरीक्षक शोएब अली कोतवाली कोटद्वार तथा हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कोतवाली कोटद्वार। सीआईयू टीम उपनिरीक्षक रंजीत तोमर प्रभारी सीआईयू कोटद्वार उपनिरीक्षक सुशील चौधरी अवर उपनिरीक्षक एहसान अली हेड कांस्टेबल उत्तम एवं कांस्टेबल अवनीश। पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। नशे की बिक्री तस्करी परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *