Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में जनपद टिहरी गढ़वाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। पुलिस लाइन चंबा पुलिस कार्यालय नई टिहरी सहित जनपद के सभी थाना-चौकी परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया गया। पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी ने किया ध्वजारोहण पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी श्वेता चौबे ने सलामी लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर एसएसपी सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता अखंडता संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टिहरी पुलिस के 25 पुलिस कार्मिकों को रजत जयंती पदक से अलंकृत किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्वयं पदक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा सभी को बधाई दी। पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में भी हुआ ध्वजारोहण पुलिस कार्यालय नई टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एसएसपी ने पुलिस परिवार के साथ साझा की स्वतंत्रता दिवस की खुशी एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्मिकों को स्वयं मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टिहरी पुलिस ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। पुलिस ने जनसुरक्षा जनसेवा और कानून-व्यवस्था के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। टिहरी पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *