Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर का ऐतिहासिक गोला बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर निगम श्रीनगर की ओर से आयोजित भव्य समारोह में विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा गोला बाजार गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने परेड की सलामी ली और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं लोगों को सम्मानित किया। समारोह में मेधावी छात्रों सक्षम प्रसाद शशांक पुरोहित हैप्पी मेहरा अभय शाह और आयुष को सम्मानित किया गया। वहीं वीरांगनाओं हेमंती असवाल रजनी सजवाण सर्वेश्वरी देवी अंशी देवी मंजू तड़ियाल कल्पेश्वरी देवी सुंदरी देवी पदमा देवी सुशीला देवी गीता नेगी और शांति देवी को सम्मानित कर उनके त्याग एवं योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर वीर सेनानी प्रेम सिंह पटवाल बकतावर सिंह नेगी हिम्मत सिंह नेगी और सते सिंह भंडारी को भी सम्मानित किया गया। स्वच्छता एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले पार्षद विजय चमोली पार्षद आशीष नेगी पार्षद भावना चौहान पार्षद रमेश रमोला पार्षद अनुराग चौहान पार्षद राजकुमार भागीरथी कला संगम प्रबंधक ओरोफिल सामाजिक संस्था और शकुंतला राणा को भी सम्मान मिला।
झांकियों में इन स्कूलों ने मारी बाजी
प्राइमरी वर्ग की झांकी में जूनियर दिल्ली स्कूल ने प्रथम मार्शल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और आनन्दा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की झांकी में रेनबो पब्लिक स्कूल प्रथम मास्टर माइंड द्वितीय और ओंकारानंद श्रीकोट तृतीय रहा। सीनियर वर्ग की झांकी में जीजीआईसी श्रीनगर प्रथम और सेंट थेरेसा श्रीनगर द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यालयी झांकियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी सीमा रावत आलोक नेगी और अरविंद सिंह नेगी ने निभाई।
परेड में भी दिखा बच्चों का जोश
प्राइमरी वर्ग की परेड में शारदा बाल एकेडमी एवं आनन्दा पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर द्वितीय और नैनो किड्स चौरास तृतीय रहा। जूनियर वर्ग की परेड में मार्शल पब्लिक स्कूल प्रथम आरसी मेमोरियल स्कूल उफल्डा द्वितीय और आयरिश पब्लिक स्कूल श्रीकोट तृतीय रहा। सीनियर वर्ग की परेड में सेंट थेरेसा स्कूल प्रथम रेनबो पब्लिक स्कूल द्वितीय और शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी तृतीय स्थान पर रहा। वहीं एनसीसी परेड में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर ने प्रथम पॉलिटेक्निक श्रीनगर ने द्वितीय और विद्या मंदिर श्रीकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। एनएसएस में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर को स्थान मिला। परेड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सते सिंह तड़ियाल सलोप सिंह पंवार जगमोहन सिंह बिष्ट बृजमोहन सेमवाल और राजेंद्र भट्ट शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्मिक भी हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें जय लाल सिंधवाल रामेश्वर उनियाल अब्बल पुंडीर रेणु अलका अनूप रौथाण मुकेश काला जयपाल चौहान आशीष रावत कुंज बिहारी सकलानी भगवती प्रसाद गौड़ अमर सिंह नेगी कुंवर लाल जगवानआशुतोष बिष्ट महेंद्र सिंह रावत और चक्रधर प्रसाद थपलियाल शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश मोहन कंडारी और सरिता उनियाल ने किया
महापौर ने कहा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जरूरी महापौर आरती भंडारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सेनानियों के त्याग संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की परेड और झांकियां केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नहीं बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रीनगर शहर को स्वच्छ सुंदर और बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी सम्मानित लोगों विद्यालयों शिक्षकों छात्र-छात्राओं और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *