प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 15 अगस्त न्यायालय परिसर श्रीनगर गढ़वाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सस्वर गायन के साथ हुआ। इसके उपरांत सिविल जज जूनियर डिवीजन कुमारी अलका द्वारा गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि हमारे आत्म-सम्मान और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों का बोध कराने के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व बलिदान साहस और त्याग की याद दिलाता है। कार्यक्रम में बार के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व सम्मान और प्रेरणा का दिन है। आजादी हमें बहुत कठिन संघर्षों के बाद मिली है इसलिए इसका सम्मान करते हुए हम सभी को देश की सेवा एवं सर्वांगीण प्रगति में अपना निरंतर योगदान देना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त करना जितना कठिन था उसकी रक्षा करना और देश की अखंडता बनाए रखना उससे भी बड़ी चुनौती है। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए देश की प्रगति और एकता के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनगर कृष्णानंद मैठाणी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समरसता पहुंचाने के संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है। एक सजग नागरिक और अधिवक्ता के रूप में हमारे कंधों पर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने तथा नगर व राष्ट्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अहम जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बार संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट सहायक अभियोजन अधिकारी एम.रावत कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट महेन्द्र पाल सिंह रावत आर.पी. थपलियाल भूपेंद्र पुंडीर पूर्व महासचिव विकास पंत नितेश भारती राखी राय रतन सिंह बिष्ट विजय लक्ष्मी रतूड़ी कुलदीप दानू एवं प्रेरणा काला तथा पीएलवी सदस्य प्रीति बिष्ट पूनम हटवाल रोशनी देवी प्रियंका रॉय एवं मानव बिष्ट उपस्थित रहे। न्यायालय कर्मचारी ज्योतिष घिल्डियाल स्टेनो हिरदेश कुमारी रीडर निर्मल कुमार शिवानी बिष्ट अंजुला देवी रौथाण एवं आनंद भारती सोहन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
