प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भव्य एवं विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति और उत्साह से लबरेज यह रैली विश्वविद्यालय के बिरला परिसर से प्रारंभ होकर प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रांगण तक पहुंची। रैली के दौरान पूरा विश्वविद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। रैली का आधिकारिक शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्री प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा हाथों में लेकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों वरिष्ठ प्राध्यापकों कर्मचारियों छात्र संघ पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं ने रैली में एकजुट होकर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासन डीन एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने सहभागिता की। इनमें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के नोडल अधिकारी प्रो.महावीर सिंह नेगी,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओपी गुसाईं निदेशक चौरास परिसर प्रो.आरएस नेगी डीन रिक्रूटमेंट प्रो.मोहन सिंह पवार डीन ह्यूमैनिटीज प्रो.एचबीएस चौहान वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो.नारायण सिंह पवार कुलसचिव प्रो.वाईपी रैवाणी मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार परीक्षा नियंत्रक डॉ.गौतम तथा मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र बिष्ट शामिल रहे। इसके अलावा प्रो.एमएम सेमवाल प्रो.पूजा सकलानी प्रो.आरएस भड़त्यान प्रो.डीएस नेगी प्रो.ममता आर्य प्रो.एमएस रोथान प्रो.आरसी डंगवाल प्रो.जेपी मेहता प्रो.अजीत नेगी प्रो.अनिल नौटियाल प्रो.घनश्याम बिष्ट प्रो.वाईएस खरसवाल प्रो.सी.सती प्रो.मोनिका गुप्ता प्रो.मंजू गुसाईं प्रो.मंजुला राणा डॉ. मोहित बिष्ट डॉ.गांधी चौहान डॉ.कौशल डॉ.कपिल पवार डॉ.अनूप सेमवाल डॉ.रजनी नौटियाल तथा डॉ.अनुराही ने भी रैली में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसवाण नॉन-टीचिंग के महासचिव रविंद्र सिलवाल कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी प्रदीप मल सहित कर्मचारी एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा। छात्र संघ की ओर से अध्यक्ष महिपाल बिष्ट महासचिव अनिरुद्ध पुरोहित उपाध्यक्ष शिवांग नौटियाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी रुपेश नेगी सहित छात्र प्रतिनिधि वीरेंद्र बिष्ट अखिल राणा एवं अन्य पूर्व और वर्तमान छात्र संघ पदाधिकारियों ने सहभागिता की। रैली के दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य संभाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक भी आयोजन में शामिल रहे। राष्ट्रीय कैडेट कोर की अनुशासित टुकड़ी ने एनसीसी अधिकारी सुरेंद्र कुंवर के नेतृत्व में रैली में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा शिक्षा विभाग सहित विश्वविद्यालय के अन्य संकायों के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
