Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद चमोली पुलिस का गौरव बढ़ा है। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर जनपद चमोली में तैनात पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा को उनके विशिष्ट कार्यों कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा को यह सम्मान उनके विशिष्ट कार्यों कर्तव्य के प्रति निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पदक से सम्मानित किए जाने पर चमोली पुलिस परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *