प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने हुड़दंग और मारपीट की आशंका को देखते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट की घटना कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मुकदमा लिखाए जाने को लेकर नाराज थे और इसी बात को लेकर वादी प्रिंस के साथ विवाद कर रहे थे। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को निर्मला छावनी स्थित पुंडीर की चक्की के पास पांच युवक प्रिंस के साथ मुकदमा लिखवाने को लेकर बहसबाजी और आमदा-फसाद करते मिले। पुलिस कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद आरोपी युवक अधिक उत्तेजित होकर वादी मुकदमा प्रिंस के साथ आमदा-फसाद पर उतारू होने लगे। पुलिस ने बताया कि संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पुत्र नरेश सिंह निवासी यादव मिलन ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष बोबी गिरी पुत्र प्रदीप गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष धीरज गिरी पुत्र प्रदीप गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष करन उर्फ नन्दी पुत्र धर्मेंद्र निवासी भीमगोड़ा गुसाईं गली कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष तथा मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी बंगाली बस्ती ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार कांस्टेबल जीवन तिवारी कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल सौरभ नौटियाल शामिल रहे।
