प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में संलिप्त एक आरोपी को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 46 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित मामलों में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 17 अगस्त को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल सैनी पुत्र तेजपाल सैनी निवासी सैनी धर्मशाला काला कुंआ थाना अरावली बिहार जनपद अलवर राजस्थान हाल पता झुग्गी-झोपड़ी रोडीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्थान से 24 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा तथा दूसरे स्थान से 22 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा बरामद की। इस तरह कुल 46 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा कांस्टेबल लखन सिंह कांस्टेबल जितेन्द्र रावत एवं कांस्टेबल बृजमोहन भट्ट शामिल रहे।
