Spread the love

घोड़े से गिरकर घायल हुए यात्री को बड़ी लिनचोली से हेली सेवा द्वारा गुप्तकाशी भेजा गया

प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 14 जून 2025 को प्रातः लगभग 4:00 बजे एक यात्री के घोड़े से गिरने की सूचना प्राप्त हुई। यह दुर्घटना कुबेर ग्लेशियर के समीप हुई थी। तत्काल सूचना मिलते ही NDRF की टीम द्वारा घायल यात्री को कुबेर ग्लेशियर से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र MRP बड़ी लिनचोली लाया गया।घायल यात्री के स्पाइन रीढ़ की हड्डी और पेल्विक कमर क्षेत्र में चोट पाई गई। MRP में प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टर के चिकित्सकीय परामर्श तथा सेक्टर अधिकारी बड़ी लिनचोल नन्दन सिंह रजवार DDMO के निर्देश पर घायल को हेली सेवा के माध्यम से रेफर किया गया।सुबह 10:12 बजे ट्रांस भारत हेली सर्विस के माध्यम से घायल यात्री को बड़ी लिनचोली हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए रवाना किया गया,जहां आगे की चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp