Spread the love

शिक्षा विभाग के सेवा संगठनों की बैठक में महासंघ की नई कार्यकारिणी गठन

प्रदीप कुमार
अगस्तमुनि/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद रूद्रप्रयाग के अंतर्गत कार्यरत राजकीय प्राथमिक,जूनियर,माध्यमिक,मिस्ट्रियल एसोसिएशन एवमं चतुर्थ श्रेणी सहित समस्त मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों की संयुक्त बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ भवन अगस्तमुनि में आयोजित की गयी,जिसमें सभी संगठनों की सहभागिता के साथ नयी महासंघ कार्यकारिणी,शिक्षक कार्मिक महासंघ जनपद रूद्रप्रयाग का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शिव सिंह पंवार को संरक्षक,विक्रम सिंह झिंकवान को महासंघ का अध्यक्ष व शंकर भट्ट को महासंघ का महामंत्री मनोनीत किया गया।कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक रौथाण,देवी प्रसाद गोस्वामी,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत,सुखदेव रावत,अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री दिनेश भट्ट,महेंद्र चौहान,लखपत सिंह लिंगवाल,कीरथ सिंह नेगी,वीरेंद्र सिंह बर्तवाल,बिजेंद्र कुमार भट्ट जी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जबकि मनोज रौथान को मीडिया प्रभारी,प्रेम सिंह राणा को कोषाध्यक्ष सुंदर लाल आर्य,हरीश गिरी व कैलाश चमोला जी को सलाहकार समिति में रखा गया है।कार्यकारिणी गठन के बाद नवगठित महासंघ ने अपने उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की घोषणा की।महासंघ का प्रमुख उद्देश्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों के हितों की रक्षा करना रहेगा।बैठक में कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया है कि जनपद रूद्रप्रयाग में शिक्षा विभाग के समस्त जनपद स्तरीय कार्यालयों को एक ही भवन में एकत्र कर संचालन किया जाएगा,जिससे शिक्षक कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। महासंघ शीघ्र ही जिलाधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता करेगा। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महासंघ की इस पहल की सराहना की और संगठन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp