Spread the love

सिद्धपीठ काल भैरव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी समाजसेवी भोपाल सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।मैखंडी तल्यामंडल में सिद्धपीठ काल भैरव बाबा मंदिर का जीर्णाद्वार होने के बाद शनिवार को शुभारंभ किया गया।सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं जल कलश यात्रा के साथ मंदिर का पूजा-अर्चना एवं विधि विधान से शुभारंभ किया गया।यहां स्थापित 121 शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया गया। यह मंदिर भैरव बाबा के साथ ही 121 शिवलिंगों शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मैखंडी तल्यामंडल में सिद्धपीठ काल भैरव बाबा मंदिर का जीर्णाद्धार होने पर क्षेत्रीय लोगों के साथ ही भक्तों ने खुशी जाहिर की। मंदिर के शुभारंभ अवसर पर भैरव बाबा के भक्त मथुरा,राजस्थान,वृदावन सहित विभिन्न हिस्सों से पहुंचे थे। मंदिर का शुभारंभ पंडित हेमंत गुरु महाराज एवं समाजसेवी एवं किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी एवं मंदिर महतं गुरुदेव महाराज ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि मंदिर की भव्यता और सुंदरता के साथ धार्मिक रूप से प्रसिद्ध है,यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी भक्तों का आभार जताया।इस मौके पर टी-सीरीज के सुप्रसिद्ध गायक बीके पुनीत मेहता ने बाबा भैरव एवं शिव बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर भैरव बाबा का परिसर भक्तिमय कर दिया। यह मंदिर तल्यामंडल में स्थित है,जहां पहुंचने के लिए कीर्तिनगर से मलेथा से 22 किमी की दूरी पर स्थित है,यहां जाने के लिए सड़क मार्ग है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से आने वाले भक्त की बाबा भैरव नाथ मन्नतें पूर्ण करते है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त हर दिन पहुंचते है। शनिवार को मंदिर के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और दर्शन किये।जबकि विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मोके पर बीके नीलम,बीना चौधरी,हरीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp