प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए राजस्थान के बाड़ा जिले से आए श्रद्धालु लकी प्रजापति का मंदिर परिसर में पर्स कहीं खो गया। पर्स में कुछ नकदी के साथ एक मोबाइल फोन भी रखा था। पर्स खोने की जानकारी मिलने पर श्रद्धालु परेशान हो गए। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती को पर्स मिला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पर्स में मौजूद सामान के आधार पर उसके स्वामी की तलाश की। प्रयासों के बाद पर्स के स्वामी की पहचान लकी प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने पर्स में रखे मोबाइल फोन और नकदी सहित पूरा सामान सकुशल लकी प्रजापति के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया सामान वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लकी प्रजापति ने चमोली पुलिस और हेड कांस्टेबल दिवाकर सती का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना की।
