Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के नव नियुक्त उप वन संरक्षक यश ढोबले ने पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने चमोली की जैव विविधता वन संपदा और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने पर जोर दिया। भेंट के दौरान उप वन संरक्षक यश ढोबले ने पुलिस अधीक्षक को जैव विविधता का पौधा भेंट किया। पुलिस अधीक्षक चमोली ने नव नियुक्त उप वन संरक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि चमोली की पहचान यहां के जंगलों वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा से है। इनका संरक्षण तभी प्रभावी रूप से किया जा सकता है जब सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और सहयोग के साथ मिलकर कार्य करें। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि चमोली की खूबसूरत वादियों में फैली जैव विविधता और समृद्ध वन संपदा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केवल वन विभाग की ही नहीं बल्कि समाज और सभी संबंधित विभागों की भी है। प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए सभी का सहयोग और बेहतर समन्वय आवश्यक है। भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *