Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 46 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस टीम ने जमालपुर गांव जाने वाले रास्ते से संदिग्ध अवस्था में दीपक जाटव पुत्र मन्नू सिंह निवासी रविदास मंदिर ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 46 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर और कांस्टेबल कुंवर राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *