Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के सुचारु निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के प्रो.एमसी सती को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो.एचबीएस चौहान की ओर से जारी कार्यालय आदेश में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एमसी सती को छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विश्वविद्यालय के नियमों तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को छात्र संघ चुनाव के सुचारु संचालन के लिए आवश्यकतानुसार अपनी निर्वाचन टीम या समिति गठित करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *