प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,17,501 नोटिस जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 20 अगस्त तक इनमें से 1,17,499 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं, जबकि दो नोटिस वितरण के लिए लंबित हैं। कुल 75,985 नोटिस के संबंध में सुनवाई पूरी की जा चुकी है। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार घनसाली विधानसभा क्षेत्र में 21,094 जारी नोटिस के सापेक्ष 9,874 मामलों में सुनवाई हुई है। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 19,131 नोटिस के सापेक्ष 16,305, नरेंद्रनगर में 20,758 के सापेक्ष 14,629,प्रतापनगर में 16,022 के सापेक्ष 9,849, टिहरी में 19,256 के सापेक्ष 10,049 तथा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में 21,240 नोटिस के सापेक्ष 15,279 मामलों में सुनवाई पूरी की जा चुकी है। इस प्रकार जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 75,985 मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। वहीं 3,609 मामले लंबित हैं जबकि 1,312 मामलों में सुनवाई की तिथि समाप्त हो चुकी है। शेष नोटिसों से संबंधित मामलों में पुनर्निर्धारण यानी री-शेड्यूल के तहत कार्य किया जाएगा। वर्तमान में जनपद में कुल 4,63,628 मतदाताओं का आंकड़ा दर्ज है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की प्रतिदिन की कार्य प्रगति उपलब्ध कराने के साथ ही कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी स्तर पर लंबित मामलों की संख्या न बढ़ने देने के निर्देश दिए हैं।
