Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ में राजस्थान से भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंची 17 वर्षीय युवती दर्शन के दौरान अचानक बेहोश होकर मंदिर परिसर में गिर पड़ी। वहां ड्यूटी पर तैनात फायर वुमैन रश्मि और फायर वुमैन पूजा ने बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाला और युवती को तत्काल अपने कंधों पर उठाकर नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। दोनों महिला कर्मियों ने बिना समय गंवाए युवती को चिकित्सालय पहुंचाया जहां समय पर मिली मदद और चिकित्सकीय उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उपचार के बाद युवती स्वस्थ एवं सुरक्षित होने पर उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को स्वस्थ देखकर परिजनों की आंखों में राहत साफ नजर आई। उन्होंने फायर वुमैन रश्मि और पूजा का आभार व्यक्त करते हुए चमोली पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की तत्परता की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *