Spread the love

श्रीनगर में वैश्विक संस्कृति प्रेम शांति सद्भावना अभियान और नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान का हुआ शुभारंभ

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। विमल बहुगुणा ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी आचार्य अंकित पांडे एवं तबला वादक आयुष सामंत ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी हिमाचल की आवाज पुनीत मेहता ने अपने गीतों से सभी के मन में मन को आनंदित कर दिया ब्रह्मा कुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके सतीश भाई एवं

बीके नितिन भाई ने अपने सुंदर गीतों से सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक परिस्थितियों भी दी गई।अहमदाबाद विमान हादसे एवं केदारनाथ के हेलीकॉप्टर क्रैश में हताहत हुए व्यक्तियों के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।बीके प्रेम दीदी नेशनल कोऑर्डिनेटर कला एवं संस्कृति प्रभाग करनाल से पधारे उन्होंने कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी और उमंग आ रहा है कि आज इस अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन हो रहा है इससे पहले यह उद्घाटन हरियाणा और अहमदाबाद के गवर्नर हाउस में भी हुआ है

और आज या श्रीनगर से पूरे उत्तराखंड के लिए अभियान की शुरुआत हो रही है उन्होंने कहा कि अभी तक 14 राज्यों में अभियान चल रहा है और 2026 में राष्ट्रपति भवन में इसका भव्य समापन समारोह किया जाएगा। ब्रह्माकुमार राधेश्याम गर्ग मैनेजिंग डायरेक्टर सोनालिका पेंट्स के द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यक्रम के प्रति शुभकामना संदेश सुनाया गया।अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों द्वारा रिबन खींचकर किया गया।

आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रिका दीदी ने क्योंकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में अहमदाबाद से पधारे उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने आप को प्रेम करना होगा सम्मान देना होगा हम हर एक अपने लिए भी VVIP हैं अपने से प्यार करें अपने से नफरत ना करें हम सब अपने आप में यूनिक एक इंसान के जैसा दूसरा इंसान में कोई नहीं अगर हम अपने को दूसरों से कंपेयर करते हैं तब हमारे अंदर अशांति आई हर एक को अपने को हीरो एक्टर की तरह समझ कर अपना रोल प्ले करना है शांति हमारा स्वधर्म है स्वयं को आत्मा के बदले शरीर समझने से आज हमारे मन में अशांति बढ़ गई।पंडित हेमंत गुरु महाराज राष्ट्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष दिल्ली एवं उत्तराखंड के द्वारा राम स्तुति एवं गुरु वंदना पर अपने कथक नृत्य की प्रस्तुति से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।विधायक विनोद कंडारी कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम में आने से उन्हें बहुत ही उमंग मिलता है उन्हें कार्यक्रम में बुलाने पर ब्रह्माकुमारी संस्था का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।

ब्रह्माकुमारी पूनम बहन दिल्ली नेशनल कोऑर्डिनेटर कला एवं संस्कृति प्रभाग ने समाज सुधारने की प्रतिज्ञा सभी को कराया श्याम वीर सैनी राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कहा कि कि हमारा भारत देश युवा देश है युवा हमारे देश की ताकत है जिसे हमें नशे की बुरी आदत से बचना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है ब्रह्मा कुमार मेहरचंद की निदेशक गढ़वाल सर्कल ने कहा कि देश की आजादी में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी परंतु देश आजादी के पश्चात आज सिनेमा एवं कलाकारों के द्वारा चरित्रहीनता को भी भरोसा जा रहा इसके कारण हमारे युवा गलत दिशा में जा रहे हैं ब्रह्मा कुमारीज का कला एवं संस्कृति प्रभाग ऐसे कलाकारों को सम्मान दे रहा है जो चरित्रहीनता को खत्म कर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी विधायक रुद्रप्रयाग ने कहा कि राज योगी वह है सुख-दुख लाभ हानि में सदा एक समान रहता है कहा कि कभी भी अपने आप को किसी से कंपेयर ना करें कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के प्रयोजन हेतु बनाए गए विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया कार्यक्रम का संचालन बीके नीलम एवं बीके सरिता बहन के द्वारा किया गया कार्यक्रम में भोपाल चौधरी विनोद सियोल सतीश काला जी आगे की मुख्य रूप से उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp