श्रीनगर पुलिस ने चलाया डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान 6 मकान मालिकों पर लगाया 10-10 हजार रुपये का जुर्माना
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने हुते सत्यापन अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक-15 जून 2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली श्रीनगर के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों,मजदूरों/किरायदारों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।इस सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मकान मालिकों से उनके घरों में किराये पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई साथ ही जिन मकान मालिकों या भवन स्वामियों द्वारा अपने किरायेदार,नौकर आदि का सत्यापन नहीं कराया है उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी। इस अभियान के दौरान श्रीनगर पुलिस द्वारा कुल 135 किरायेदारों/मजदूरों/रेडी/ठेली वालों के भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे से 6 मकान मालिको द्वारा अपने किरायेदारों/नौकरों का पुलिस सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत प्रत्येक मकान मालिकों पर 10-10 हजार रूपये का चालान कर कुल 60,000/-रूपये के चालान की धनराशि को न्यायालय को प्रेषित किए गया।साथ ही थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा भी अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन अभियान की कार्यवाही की गयी। पौड़ी पुलिस का सत्यापन व चेकिंग अभियान अनवरत जारी है।
Spread the love