प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार को ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड की ओर से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत चौपाल 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने क्रेता और विक्रेता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत उद्यमों और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उद्यम सूचना शिक्षा एवं संचार प्रचार वाहन को अतिथियों ने फ्लैग ऑफ किया। प्रचार वाहन के माध्यम से योजना और ग्रामीण उद्यमों से संबंधित जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष और दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उद्यमी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
