Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम ने जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते से विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपित के कब्जे से बरामद 6.63 ग्राम स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में संबंधित प्रावधानों के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले पंजीकृत हैं। उसके विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में चोरी चोरी की संपत्ति रखने शस्त्र अधिनियम तथा मादक पदार्थों से संबंधित मामले दर्ज रहे हैं। इसके अलावा कोतवाली ज्वालापुर में भी शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी उप निरीक्षक चरण सिंह चौहान कांस्टेबल करम तोमर कांस्टेबल कुंवर राणा और कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *