Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन पर्व से पहले राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनें पुलिस कार्यालय पहुंचीं और अपने हाथों से तैयार की गई हैंडमेड एवं क्रोशिया की राखियां पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग मदन सिंह बिष्ट को बांधीं। इस दौरान बहनों ने पुलिस अधिकारियों के स्वस्थ सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना की। बहनों के हाथों से तैयार की गई इन राखियों में उनकी मेहनत के साथ-साथ स्नेह और शुभकामनाएं भी झलक रही थीं। राखी बांधने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बहनों के इस प्यार और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ममता भट्ट शोभा फर्स्वाण सीमा नेगी दीया कंडारी खुशबू सोनी दीपा पुरोहित एवं कविता नेगी मौजूद रहीं। वहीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की बहनों ने भी पुलिस अधीक्षक चमोली को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन से पहले पुलिस कार्यालय में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी सामने रखा। खाकी की ड्यूटी निभाते हुए पुलिसकर्मियों को समाज की बहनों से मिला यह स्नेह उनके लिए हौसला और सम्मान का भाव लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *