Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घनसाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना घनसाली पुलिस ने कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में घनसाली पुलिस टीम ने 24 अगस्त 2026 की शाम गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मार्का इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान राकेश सिंह पुत्र मोर सिंह निवासी पट्टी कैमर तहसील बालगंगा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। शराब बरामद होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भास्कर सिंह और कांस्टेबल 235 लक्ष्मण प्रसाद थाना घनसाली शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *