Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उधम सिंह नगर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया। 17 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने अपनी मेहनत बेहतर फिटनेस और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने हेड कांस्टेबल जितेन्द्र को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे चमोली पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात है। पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल जितेन्द्र को भविष्य में भी इसी मेहनत लगन और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *