Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का एटीएम कार्ड समेत आठ एटीएम कार्ड एक आधार कार्ड 8,500 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को महेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ ज्वालापुर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कटहरा बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड ले लिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद उनके खाते से 13,200 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने पुलिस टीमों का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग और पूछताछ की गई। इसी क्रम में 25 अगस्त को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर चेक किया। वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भागने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने 23 अगस्त को प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से आकर एटीएम संबंधी घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पीड़ित का एटीएम कार्ड सात अन्य एटीएम कार्ड एक आधार कार्ड और 8,500 रुपये की नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहनूर पुत्र भूरान निवासी जलालपुर दादा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार और शफीक पुत्र रईस निवासी ग्राम महुली थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाहनूर पूर्व में एनडीपीएस के मामले में और शफीक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में एक स्कॉर्पियो आठ एटीएम कार्ड एक आधार कार्ड और 8,500 रुपये की नकदी शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा उपनिरीक्षक समीप पांडेय प्रभारी चौकी रेल उपनिरीक्षक गगन मैठाणी हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कांस्टेबल नवीन कांस्टेबल अमित गौड़ कांस्टेबल अर्जुन चौहान कांस्टेबल सुनील शर्मा तथा कांस्टेबल वसीम सीआईयू हरिद्वार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *