प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने रात के समय मलकपुर चुंगी और नहर पटरी पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम नगला चीना थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार समय रहते आरोपी को हिरासत में लिए जाने से किसी संभावित घटना को रोका जा सका। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी हेड कांस्टेबल रजत चौधरी और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।
