प्रदीप कुमार
नरेन्द्रनगर-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरेन्द्रनगर पुलिस ने पिपलेथ रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 50 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के आदेश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में थाना नरेन्द्रनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी जाजल की टीम पिपलेथ रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास अवैध अंग्रेजी शराब होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिपलेथ रोड पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए मौके से होशियार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान होशियार सिंह पुत्र भादू सिंह निवासी ग्राम कुमारी पोस्ट जाजल थाना नरेन्द्रनगर जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना नरेन्द्रनगर में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री तस्करी और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवंत सिंह हेड कांस्टेबल आनंद और हेड कांस्टेबल शुभकरण शामिल रहे।
