प्रदीप कुमार
थत्यूड़-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना थत्यूड़ पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज नकुर्ची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 120 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराध नशे के दुष्प्रभाव महिला एवं बाल अपराध तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में चलाया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैंक फ्रॉड फर्जी कॉल ओटीपी संदिग्ध लिंक सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई। विद्यार्थियों को व्हाट्सऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने तथा परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया। पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी भी प्रकार की समस्या उत्पीड़न अथवा अपराध होने पर चुप न रहने और तत्काल माता-पिता शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। यातायात सुरक्षा के संबंध में पुलिस टीम ने हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने निर्धारित गति सीमा का पालन करने नाबालिगों को वाहन न चलाने देने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की जानकारी दी। विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिजनों मित्रों और ग्रामवासियों को भी जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उत्तराखंड पुलिस ऐप तथा विभिन्न आवश्यक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कार्यक्रम में दी गई जानकारियों को अपने परिवार मित्रों और ग्रामवासियों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशे से दूर रहने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम की ओर से उपनिरीक्षक गुमान सिंह तोमर हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी कांस्टेबल नरेश तोमर कांस्टेबल महेन्द्र सिंह और होमगार्ड हरीश रावत मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने नशे से दूर रहने साइबर ठगी से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
