Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित अभियान के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तृतीय चरण में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई बूथ लेवल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से की जा रही है। वर्तमान में जारी किए गए नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई संबंधित अधिकारियों के स्तर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि दर्ज आपत्तियों के संबंध में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि यदि किसी मतदाता को एसआईआर से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो वह अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जाएगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने अभियान के तहत चल रहे कार्यों पर संतोष भी व्यक्त किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सीपीआई के राजीव शर्मा कांग्रेस के चंद्रपाल सिंह जिलाध्यक्ष बसपा मदन पॉल भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी नकली सिंह सैनी संजीव कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *