Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में झगड़ा कर मारपीट पर उतारू आठ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला और ग्राम अकबरपुर कालसो में अलग-अलग मामलों में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लगातार आमादा फसाद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस को शांति भंग होने की आशंका हुई। पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए दिलशाद पुत्र अलीहसन रोहिन पुत्र दिलशाद सुहेल पुत्र दिलशाद बदर पुत्र शहीद सलमान पुत्र छोटा शहजाद पुत्र छोटा तौकीर पुत्र इरफान और हारुन पुत्र इरफान को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपितों द्वारा कोई संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका थी। पुलिस ने सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपसी विवाद और शांति भंग करने वाले लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हुकम सिंह अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान कांस्टेबल चन्द्रविकास कांस्टेबल रविन्द्र राणा और कांस्टेबल सन्दीप राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *