Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह को चंदन का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और उनसे रक्षा का वचन लिया। इस दौरान एसएसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके साथ आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई रुचियों और भविष्य में क्या बनने की इच्छा है इस बारे में बातचीत की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को करियर को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के नियंत्रित एवं संतुलित इस्तेमाल की सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताने के बजाय अपनी शिक्षा प्रतिभा और कौशल के विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं और एसएसपी के बीच हुई यह आत्मीय मुलाकात बच्चों के लिए विशेष अनुभव रही। एसएसपी ने बच्चियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इसके बाद ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसएसपी ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *