Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 51 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2026 को सिडकुल पुलिस टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राज चौरसिया पुत्र संदीप चौरसिया निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मेजर सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *