Spread the love

योग जागरूकता: श्रीनगर वार्ड 32 में पार्षद पंकज कुमार सती द्वारा 11 दिवसीय शिविर जारी मेयर आरती भंडारी रहीं मुख्य अतिथि

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।17 जून। वार्ड नंबर 32 डांग में नगर निगम श्रीनगर पार्षद पंकज कुमार सती द्वारा 11 जून से शुरू हुआ 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगातार सक्रिय रूप से जारी है।यह शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन लगभग 80 लोग भाग ले रहे हैं।शिविर में प्रशिक्षण बालाजी योग पीठ के संस्थापक व उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय से योगाचार्य की उपाधि प्राप्त सूरज बडोनी द्वारा दिया जा रहा है। सातवें दिन के अभ्यास सत्र में नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी विशेष अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर योगाचार्य सूरज बडोनी द्वारा उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।शिविर प्रतिदिन सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है,जिसमें पार्षद पंकज कुमार सती सहित कई स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ताकि ‘करें योग,रहें निरोग’का संदेश व्यापक रूप से पहुंचे।करो योग रहो निरोग इस शिविर में कमलेश सेमवाल,मधुसूदन सेमवाल,गिरीश चंद्र,विजेंद्र नेगी,उदय सिंह कंडवाल,अरुण बहुगुणा,सकलानंद सती,युक्ति सती,सरिता चौहान,शांति चौहान,शांति रावत भगवती प्रसाद मोहन सिंह रावत,प्रेम सिंह रावत,योगेश अस्वल,विक्रम सिंह रावत,मीनाक्षी बहुगुणा, सच्चिदानंद बडोनी,आयुष बडोनी,राजेंद्र प्रसाद जोशी,गंगा बहुगुणा,स्वरूप सिंह पवार आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp