Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल क्षेत्र स्थित यूरोटेक इंडस्ट्रीज फैक्ट्री से चोरी हुई दो यूपीएस बैटरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 27 अगस्त 2026 को यूरोटेक इंडस्ट्रीज सिडकुल से रॉकेट 200 एएच मैक्स 50 एम्पियर कंपनी की दो यूपीएस बैटरियां चोरी होने की शिकायत फैक्ट्री मालिक प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 28 अगस्त को पुलिस टीम ने रोशनाबाद आईएमसी चौक के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को चोरी की गई बैटरियों के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय पुत्र ओमपाल सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर अमला थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 33 आल्प्स कॉलोनी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार तथा अजीत कुमार पुत्र सुरेश उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डांडी झड़ाका थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी प्रिंस का मकान सूर्यनगर थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रॉकेट सील्ड एमएफ रिचार्जेबल बैटरी ईएससी 200-12एफआर (+2वी 200एएच) ग्रे रंग की दो बैटरियां बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कार्रवाई भी जोड़ी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र कांस्टेबल हरि सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *