Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ढंडेरा में हुए हत्याकांड के मामले में रुड़की पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार चौथे आरोपी को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। 22 अगस्त 2026 को ढंडेरा निवासी सुभाष चंद्र ने अपने पुत्र की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद रुड़की कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और लगातार की जा रही तलाश के बीच पुलिस टीम को चौथे आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 27 अगस्त को प्रणव चौधरी पुत्र प्रदीप चौधरी निवासी डिफेंस कॉलोनी शिवालिक पब्लिक स्कूल के निकट ढंडेरा कोतवाली रुड़की, हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में आवश्यक पूछताछ की गई है। उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट अपर उपनिरीक्षक आषाढ़ सिंह हेड कांस्टेबल रजत चौधरी और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *