प्रदीप कुमार
पिरान कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों वांछित आरोपितों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए वारंटी शमशेर पुत्र शमशाद उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शमशेर काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राम अवतार हेड कांस्टेबल अनीश अहमद और कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।
