Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में संलिप्त चार आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने 27 और 28 अगस्त की रात की गई कार्रवाई के दौरान चारों के कब्जे से कुल 121 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान चार आरोपितों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पहली कार्रवाई में यश लोदी पुत्र लक्की लोदी निवासी सतीघाट थाना कनखल हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 45 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी इंदिरा विकास कॉलोनी सुखी नदी खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 34 वर्ष को पकड़ा गया। उसके पास से 20 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। तीसरी कार्रवाई में सुखदेव सिंह पुत्र गुरुबच्चन सिंह निवासी 690 सरीन फॉर्म भूपतवाला हरिद्वार उम्र 61 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 28 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। चौथी कार्रवाई में भावुक गुलाटी पुत्र विनोद गुलाटी निवासी पंतद्वीप पार्किंग कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 28 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट हेड कांस्टेबल गुलशन नगी कांस्टेबल बृजमोहन भट्ट लखन सिंह पवनीश कवि राहुल धानिक और प्रकाश खनेड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *