प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में शनिवार को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन महानगर युवा मोर्चा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर राज्य मंत्री कुंदन लटवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि देहरादून महानगर में कुंदन लटवाल का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उन्होंने कहा कि कुंदन लटवाल पूर्व में उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ने अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कुंदन लटवाल के अध्यक्ष रहने के कार्यकाल में संगठन ने उन्हें भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। उनके नेतृत्व में सभी ने मिलकर उत्तराखंड में युवाओं के बीच संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए हर्ष का विषय है कि कुंदन लटवाल वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी उसे उन्होंने संगठन के कार्य को सर्वोपरि मानते हुए पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया है। कुंदन लटवाल ने कहा कि आज सभी युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को बूथ स्तर तक युवाओं के सहयोग से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण और एकजुटता से मजबूत होता है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत ने की। इस अवसर पर महानगर युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल महानगर उपाध्यक्ष ओम खक्कड़ महानगर महामंत्री संदीप भट्ट मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा उज्ज्वल नेगी कमल राठौर देवेंद्र बिष्ट मोहित शर्मा महानगर मंत्री जगदीश सेमवाल अंकुश रौथाण हर्ष साक्षी शंकर अजय सिंह विनोद तोमर अक्षय जैन रवि राठौर मुकेश डबराल मलकीत सिंह मुन्ना कुमार एवं नीरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
