Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: उम्र और बीमारी के अनुसार ही करें योग-गणेश भट्ट

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर जहां पूरा देश अलग-अलग माध्यमों से योग करने की तैयारी में जुटा हुआ है वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भाजपा पौड़ी जिला संयोजक गणेश भट्ट सभी को इस 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से ही योग को अपने जीवन में उतारने की बात कह रहे हैं उन्होंने कहा सभी लोग संकल्प लें कि वह योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भले ही 21 जून को हो लेकिन पौड़ी जिले के श्रीनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अभी से योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान की विधाये सीखना प्रारंभ कर दिया है उनका मानना है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा योग पखवाड़ा के रूप में इस सप्ताह को मना रही है जिसमें सभी लोग अपने-अपने मंडलों में योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान से होने वाले लाभों की विधाएं सीख रहे हैं।योग अनुदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भाजपा जिला संयोजक गणेश भट्ट का मानना है कि लोग योग तो करते हैं लेकिन योग अनुदेशक की निगरानी एवं उम्र एवं बीमारी का बिना ध्यान रखते हुए करते हैं जिससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग हमेशा योग अनुदेशक की उपस्थिति में और अपनी उम्र और बीमारी के अनुसार ही करें जिससे योग से संपूर्ण शरीर पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला पौड़ी संयोजक गणेश भट्ट ने आज श्रीनगर मंडल के गणेश मंदिर में साधकों को योगासन के अंतर्गत ताड़ासन,साइड बेंडिंग चक्रासन,पादहस्थासन,हलासन,पश्चिमोत्तानाशन आदि आसनों को कराते हुए उन्होंने इनके लाभ और हानि भी बताए कहा कि जिन लोगों की कमर में दर्द होता है उनको झुकने वाले आसान नहीं करने चाहिए वह भुजंगासन,शलभासन,धनुरासन कर सकते हैं।योग अनुदेशक गणेश भट्ट ने प्राणायाम के संबंध में भी बताते हुए कहा कि गर्मियों में चंद्रभेदन प्राणायाम और सर्दियों में सूर्य भेदन प्राणायाम करें और जब मौसम में बदलाव आ रहा हो उस समय अनुलोम विलोम प्राणायाम करें जिससे शरीर का तापक्रम सही रूप में बना रह सके और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के दूसरे दिन योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान सीखने वालों में पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,वार्ड पार्षद मीना अस्वल,झाबर सिंह रावत,दिनेश पटवाल, कुशलानाथ,श्रीनगर मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल संयोजक संजय गुप्ता,वरिष्ठ भाजपेई विपिन थपलियाल,उषा कंडारी,संजय घिल्डियाल,गोविंद,प्रकाश सती,सूर्य प्रकाश नौटियाल,बीरबल सिंह रावत,साधक उनियाल आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp