Spread the love

डूंगरीपंथ-छांतिखाल-खेडाखाल रोड का 16 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प-डॉ.धन सिंह रावत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।खिर्सू ब्लॉक के अंतर्गत कई सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है साथ ही कई रोड प्रस्तावित भी हैं जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।खिर्सू मंडल के अंतर्गत डूंगरीपंथ छांतीखाल खेड़ाखाल रोड का डामरीकरण होने जा रहा है जिसकी लागत सोलह करोड़ की है साथ ही चमेलियूं-नैलटॉक,ग्वांणा-मंगलाकोटी,बगड़-कण्डोली-धारखोला-भण्डई-कमेडा-नेहरू (फण्डई),ग्वाड़-झाला,कठुली-सिंगोरी तल्ली और चिमलियूं-थापला मोटर मार्ग का भी डामरीकरण होने जा रहा है जिससे खिर्सू मंडल के अंतर्गत रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है उन्होंने खिर्सू मंडल के अंतर्गत चौमुखी विकास करने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का धन्यवाद जताया है।श्रीनगर क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का मानना है की डूंगरीपंथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण हो जाने से अनेक गांवों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही क्षेत्र वासियों को इस रोड के डामरीकरण हो जाने से अनेक प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी।डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र,क्षेत्र का चौमुखी विकास करना हमेशा से ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत एवं खिर्सू मंडल की मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र के विधायक डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा खिर्सू मंडल के अंतर्गत अभी तक जितने भी कार्य किए गए हैं और जो आगे प्रस्तावित हैं इतने कार्य न तो पहले कभी हुए थे और ना ही लगता है कि भविष्य में होंगे वह हमेशा ग्रामीण क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र में चौमुखी विकास कर रहे हैं।डूंगरीपंथ-छांतीखाल-खेडाखाल रोड के डामरीकरण के साथ-साथ खिर्सू मंडल के अंतर्गत अन्य प्रस्तावित रोडो के लिए भी मंडल वासियों ने श्रीनगर क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद जताया है,धन्यवाद जताने वालों में खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत,पौड़ी जिला विधायक प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल,मंडल विधायक प्रतिनिधि अनिल भंडारी,सीता देवी,टिंकू पवार,रवि आदि हैं,गणेश भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा,पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp